Wednesday, July 16, 2025
spot_img
Homeनोएडाभाजपा द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की...

भाजपा द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्य स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा । भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर द्वारा आज प्राचीन शिव मंदिर, छलेरा में पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्य स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मंदिर परिसर में भगवान महादेव का विधिवत पूजन एवं आरती संपन्न की गई। तत्पश्चात पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री माननीय कुंवर बृजेश सिंह उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल एवं पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बॉथम उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी ने एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर, मन, वचन और कर्म से राजमाता के पद को गौरव प्रदान किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अयोध्या, मथुरा और अनेक तीर्थस्थलों के मंदिरों, घाटों, प्याऊ एवं तालाबों का जीर्णोद्धार कर भारत की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया।

सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर हम सभी के लिए प्रेरणा की प्रतीक हैं। उन्होंने संकटों का साहसपूर्वक सामना करते हुए शस्त्र एवं शास्त्र दोनों में दक्षता प्राप्त की। 30 वर्षों तक सुशासन चलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की भावना को आगे बढ़ाया। उनके शासन का आधार आध्यात्मिकता और सेवा भाव था।

भा.ज.पा. नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन त्याग, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है। आज, उनके जन्म के 300 वर्षों बाद भी, देश उन्हें श्रद्धा से नमन करता है। 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आई सरकार के बाद से भारत अपने सांस्कृतिक मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। अहिल्याबाई जी का जीवन हम सभी के लिए दीपस्तंभ है। कार्यक्रम के दौरान पूरा छलेरा हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम के पश्चात छलेरा में माननीय मंत्री कुंवर बृजेश सिंह , माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा तथा जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युद्धवीर चौहान, सुचित्रा पाठक कक्कड़, प्रज्ञा पाठक शर्मा, विनोद त्यागी, योगेन्द्र चौधरी, चंदगीराम यादव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, पूनम सिंह, नरेश शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद बहल, गिरीश कोटनाला, महेश अवाना, गिरिजा सिंह, तन्मय शंकर, करतार चौहान, अशोक मिश्रा, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, अमित त्यागी, चमन अवाना, देवेंद्र भदौरिया, रामनिवास यादव, अर्पित मिश्रा, अजय गौतम, शारदा चतुर्वेदी , शिवांश श्रीवास्तव, अर्पित गोयल, ओम यादव, राजेंद्र अवाना, राहुल शर्मा दीनबंधु कुमार , शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, गौतम शर्मा, सत्यनारायण महावार, प्रशजीत मैत्रा, मनीष तिवारी, अतुल त्यागी, कल्लू सिंह,अमित नागपाल, भगत भाटी, अनुभूति टंडन, पंकज त्रिपाठी, ऋचा सिंह, सुरेन्द्र बिष्ट, सुनीता सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के योगदान को स्मर हुईण करना था, बल्कि वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा प्रदान करना भी रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments