रानी अहिल्याबाई जी की त्रिशताब्दी पर अहिल्यादेवी जीवन के विषय में चित्र प्रदर्शित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शनिवार को रानी अहिल्याबाई जी की त्रिशताब्दी पर अहिल्याबाई जीवन के विषय में प्रदर्शनी भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर कार्यालय पर प्रदर्शित की गई । जिसमें उनके जीवन से विभिन्न प्रकार के चित्र प्रदर्शित किये गए हैं प्रदर्शनी गैलरी कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एम एल सी विधायक श्री श्रीचंद शर्मा जी ने किया । श्री श्रीचंद शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 2025 के अंतर्गत देश व प्रदेश में भाजपा द्वारा ३१ मई उनके जन्मदिन तक के कार्यक्रम उनके जीवन के विषय में स्कूल कॉलेज सरकार से लेकर सामाजिक संस्थान एवं प्रबुंद्ध जन तक आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया रानी अहिल्याबाई जी के जन्म, शिक्षा दीक्षा उनके शासन प्रशासन द्वारा किए गये कार्य जनता के लिये कुँए सड़कों का निर्माण के साथ बड़े क़िलों और विश्राम स्थलों का निर्माण किया काशी विश्वनाथ में भगवान राम सीता माता लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न वीर हनुमान (श्रीराम पंचायतन)मंदिर में प्रतिमाएँ अहिल्याबाई होलकर द्वारा स्थापित की गई राजा सत्य हरिश्चन्द्र प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट महिलाओं के लिए ज़नाना घाट पंचकोशी धर्मशाला आदि के लिए पाँच करोड़ की धनराशि से २१ मन्दिर धर्मशाला घाटों में कार्य किए गए उनका जीवन जनता के सुख को दुख के अविरल प्रवाह में भी सर्वप्रथम रखने वाली अधर्म से धर्म तक लोक कल्याणकारी दिशा दिखाने वाली भौतिक लालसा से अधिक आध्यात्मिक शक्ति पर विश्वास रखने वाली देवी अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन परिचय इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा इस अवसर पर मंदिर मठ देवालयों नदी घाटों में स्वच्छता, पूजा-अर्चना व श्रद्धा के साथ रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार को जनता तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा हैं रानी अहिल्याबाई जी का नारी सशक्तिकरण, धर्म-निष्ठा एवं लोककल्याण के प्रति समर्पण आज भी हमें समाज सेवा की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के कार्यक्रम 31 मई 2025 तक पार्टी चलाकर जन-जन तक उनके आदर्शों को पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से अहिल्यबाई होलकर कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेन्द्र कोरी पूर्व जिला मंत्री वीरेन्द्र भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य कार्यक्रम संयोजक चन्द्र मणि भारद्वाज राज नागर देवेंद्र त्यागी रजनी तोमर अर्पित तिवारी ओमकार भाटी अजय निगम अश्वनी गोयल धीर राणा मनवीर नागर अरुण प्रधान सत्यपाल शर्मा मनोज भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now