अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा नोएडा महानगर द्वारा जिला कार्यालय सेक्टर 116 में जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर उनकी जीवन यात्रा पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी की प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी में आए सभी नोएडावासियों और कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने शस्त्र और शास्त्र दोनों में दक्षता प्राप्त कर नारी शक्ति का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जो युगों-युगों तक प्रासंगिक रहेगा। उन्होंने 30 वर्षों तक सुशासन चलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की भावना को आगे बढ़ाया। उनके शासन का मूल आधार आध्यात्मिकता, सेवा और न्याय था। 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आई सरकार ने भारत को पुनः उसकी सांस्कृतिक जड़ों और मूल्यों की ओर अग्रसर किया है। ऐसे युग में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई जी का जीवन दीपस्तंभ की भांति हमारा मार्गदर्शन करता है। उनका नाम ही नहीं, उनके कर्म भी ‘पुण्य’ की प्रतिमूर्ति हैं।

जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि महारानी अहिल्याबाई होलकर ने एक सामान्य किसान परिवार में जन्म लेकर, अपने मन, वचन और कर्म से राज्य को गौरव प्रदान किया। उनका जीवन दर्शाता है कि त्याग, तपस्या और सेवा भाव से कोई भी व्यक्ति समाज और राष्ट्र के लिए कितना कुछ कर सकता है।उन्होंने न केवल एक योग्य शासिका के रूप में कार्य किया, बल्कि धर्म और संस्कृति की पुनर्स्थापना में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बॉथम, श्रीमती सुषमा सिंह, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, संजय बाली, हर्ष चतुर्वेदी, विनोद त्यागी, जुगराज चौहान, चंदगीराम यादव, डिंपल आनंद, युद्धवीर चौहान, तन्मय शंकर, धर्मेद्र गुप्ता, उमेश त्यागी, गिरिजा सिंह, पूनम सिंह, अमित त्यागी, करतार चौहान, चमन अवना, राजेंद्र अवाना, प्रमोद बहल, गिरीश कोटनाला, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र चौहान, ओमवीर अवाना, प्रमोद बहल, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, सुशील शर्मा, रामनिवास यादव, अर्पित मिश्रा,  विपुल शर्मा, रवि यादव, राममहर कौशिक, दिनबंधु शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान, नीरज चौधरी, रामकिशन यादव, अर्पित गोयल, गौतम शर्मा, मनीष तिवारी, सत्यनारायण महावार, पंकज झा, मुक्तानंद शर्मा, अमित नागपाल, जितेंद्र तोमर, भगत भाटी, अतुल त्यागी, सुरेन्द्र बिष्ट, दीपक शर्मा, देशराज सिंह, पंकज त्रिपाठी, नमिता चौबे, निधि त्यागी, मीनाक्षी चौहान, नवीन मिश्रा, अरुण बसोया, सुनीता सिंह, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now