उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का ‘बेंगलुरु रोड शो’ शहर में आयोजित

ऋषि तिवारी


ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर 2025 के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की श्रृंखला के तहत आज बेंगलुरु के विजयनगर स्थित KASSIA परिसर में रोड शो का आयोजन किया गया। यह रोड शो भारत भर में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम की थीम रही – “Ultimate Sourcing Begins Here – Innovate, Integrate, Internationalize” इस रोड शो में खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हस्तशिल्प, परिधान, अरोमा, अगरबत्ती जैसे विविध उद्योगों से जुड़े लगभग 250 निर्यातकों और उद्योगपतियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री श्री राकेश सचान ने शिरकत की।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश “भारत की विकास गाथा का इंजन” बन चुका है, जहां विकास, उद्यमिता और वैश्विक जुड़ाव निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने FKCCI, KASSIA, Peenya इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और LUB जैसे संगठनों से उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो 2025 में भाग लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जो अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो आयोजित कर रहा है। राज्य के 75 जिलों ने ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) योजना को सफलतापूर्वक अपनाया है, जिससे कारीगरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है। उन्होंने कर्नाटक के उद्योगपतियों से निवेश करने और उत्तर प्रदेश में सहयोग की अपील की। राज्य सरकार “सिंगल विंडो सिस्टम” के तहत उद्योग स्थापित करने की सुविधा दे रही है और उसके पास बड़े भू-खण्ड (लैंड बैंक) उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था कई गुना बढ़ी है और लगभग ₹40 लाख करोड़ के प्रस्तावित निवेश में से ₹25 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है। राज्य में 12 हवाई अड्डे, देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेसवे और बेहतर कानून व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश में 96 लाख MSMEs हैं, जो देश की कुल MSMEs का लगभग 14% हैं। राज्य का लक्ष्य 2029 तक $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनना है। कर्नाटक आईटी, बायोटेक, एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के उद्योगों को मिलकर कार्य करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के पास भरपूर श्रमशक्ति है और श्रम लागत अन्य राज्यों की तुलना में कम है। P, ₹21.74 ट्रिलियन GSDP के साथ भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो भारत की GDP में 8% का योगदान देती है। UPITS 2025 से अनुमानित ₹2000 करोड़ का व्यापार, 2400+ प्रदर्शक, 1.25 लाख B2B विज़िटर्स, 4.5 लाख B2C विज़िटर्स, 35,000 B2B मीटिंग्स और 70 से अधिक देशों से 550+ अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के भाग लेने की उम्मीद है – ऐसा श्री राकेश सचान ने बताया।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

LUB – K के अध्यक्ष श्री एच.वी.एस. कृष्णा ने बताया कि LUB के 75,000 सदस्यों में से 10,000 सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। उन्होंने कहा कि लघु एवं मध्यम उद्योग किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी होते हैं। KASSIA के अध्यक्ष श्री बी.आर. गणेश राव ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया और कहा कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो MSMEs के लिए नए बाज़ार और निवेश के अवसर खोलता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कर्नाटक के MSMEs इस शो में भाग लेंगे।
FKCCI अध्यक्ष श्री एम.जी. बालकृष्णा ने कहा कि 108 वर्षों की संस्था FKCCI, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य के साथ आगामी UPITS में सहयोग करने के लिए तत्पर है।

Peenya Industries Association के अध्यक्ष श्री दानप्पा डी.पी. ने बताया कि Peenya एशिया का सबसे बड़ा MSME क्लस्टर है, और वह UPITS में भाग लेने को लेकर उत्साहित है। EPCH के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त आयुक्त (उद्योग) श्री राज कमल यादव ने UPITS की व्यापक दृष्टि साझा की।

IEML के सीईओ श्री सुदीप सरकार ने UPITS 2025 की नई विशेषताओं – डेडिकेटेड B2B ज़ोन, बायर-सेलर मीटिंग्स, ODOP डिस्प्ले, और एक्सपोर्ट क्लस्टर की जानकारी दी।UPITS 2025, उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है, जो एशिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटरों में से एक है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now