राहुल फाजिलपुरिया के करीबी पर हमला, गार्ड गंभीर घायल,पुलिस पर उठे सवाल

घटना के वक्त सौरव यादव अपने घर में मौजूद थे। अचानक दो बाइकों पर सवार चार से पांच हथियारबंद युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और डर पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही सौरव के सुरक्षाकर्मी कुलविंदर तत्परता से बाहर आए और बदमाशों का मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपनी राइफल तान ली।

पुलिस ने बनाई स्पेशल टीमें, जल्द गिरफ्तारी का दावा

HIGHLIGHTS

  • सेक्टर-40 में दहशत: बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
  • बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, गार्ड ने दिखाई बहादुरी
  • पॉश इलाके में गैंगस्टर स्टाइल हमला, पुलिस अलर्ट
  • धमकी के बाद हमला: क्या दीपक नांदल गैंग का हाथ?
  • देर रात फायरिंग से कांपा गुरुग्राम, इलाके में दहशत

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार देर रात बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर सौरव यादव पर जानलेवा हमला किया गया। साइबर सिटी के पॉश इलाके सेक्टर-40 में दो बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में सौरव यादव बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी जान बचाने वाले उनके सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जाने पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त सौरव यादव अपने घर में मौजूद थे। अचानक दो बाइकों पर सवार चार से पांच हथियारबंद युवक उनके घर के बाहर पहुंचे और डर पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनते ही सौरव के सुरक्षाकर्मी कुलविंदर तत्परता से बाहर आए और बदमाशों का मुकाबला करने के लिए उन्होंने अपनी राइफल तान ली।

हालांकि, इससे पहले कि वह फायर कर पाते, हमलावरों ने कुलविंदर पर निशाना साध लिया। इस दौरान फायरिंग में सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती सिक्योरिटी गार्ड

आनन-फानन में घायल सिक्योरिटी गार्ड कुलविंदर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में भर्ती कराया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं, हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में रोष भी है।

क्या विदेशी गैंगस्टर का है हाथ?

यह हमला किसी से पहले तय साजिश के तहत किया गया लग रहा है। कुछ दिन पहले ही विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल ने सौरव यादव को जान से मारने की खुली धमकी दी थी। इसी खतरे को भांपते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सौरव की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें दो हथियारबंद सुरक्षाकर्मी (गनमैन) उपलब्ध कराए थे। लेकिन बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए खुलेआम यह वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है और उसकी स्कैनिंग शुरू कर दी है।

हमलावरों की पहचान और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई स्पेशल टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

इस वारदात के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि जब पहले से ही गैंगस्टर से धमकी मिली हुई थी, तो फिर इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई? अब सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now