फ़िल्म “फुले” के लिए आप पार्टी 21 अप्रैल को करेगी प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म “फुले” को सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है, जिसको लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया,उन्होंने कहा कि दलित शोषित,वंचित और पिछड़ों के लिए संघर्ष मय जीवन बिताने वाले ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित इस फिल्म “फुले” को केंद्र सरकार के इशारों पर रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को फिल्म को रिलीज किया जाना था जिसे लगातार टाला जा रहा है,उनकी मांग है कि फिल्म में दिखाए गए सभी दृश्यों को बिना काट छांट किए सिनेमा घरों में रिलीज किया जाए, इस दौरान संजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा फुले फिल्म पर रोक लगाई जाने के विरोध में आगामी 21 अप्रैल सोमवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के हर जिला स्तर पर प्रदर्शन करेगी और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा जिसमें उनसे अपील की जाएगी की ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन पर आधारित फिल्म “फुले” को जल्द से जल्द सिनेमाघर में रिलीज किया जाए।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

इस दौरान संजय सिंह ने दिल्ली सरकार को भी घेरने की कोशिश की उन्होंने कहा कि 2 महीने पहले दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया और उनकी पार्टी को हार झेलनी पड़ी, वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी,दो महीने में लोगों के बच्चों की स्कूल की फीस बढ़ चुकी है, बिजली कटौती लगातार बरकरार है, फ्री बस टिकट जैसी सेवाएं भी हटा दी गई है ऐसे में दिल्ली की जनता बेहाल हो चुकी है अब दिल्ली की जनता से ही पूछना है कि उनकी सरकार उनके लिए क्या कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ महासचिव कैलाश शर्मा, दिल्ली विधान सभा के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे, यूथ विंग के अध्यक्ष पंकज अवाना और गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष राकेश अवाना भी मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now