बिहार में दबंगों के द्वारा बस्ती में आग लगाने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली के नाम सौंपा ज्ञापन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भारतीय सोशलिस्ट मंच युनिट के तत्वावधान में बिहार के जिला नवादा में दबंगों के द्वारा महादलित बस्ती में आग लगाने के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति नई दिल्ली के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा कि बिहार की तस्वीर पूरे भारत में विचलित करने वाली है क्या कानून का राज खत्म हो गया है जातिगत हिंसा मनोभावना के तहत पहले दबंग लोगों ने फायरिंग की ताकि कोई भाग ना सके और बाद में माझी टोला की महादलित जाति के घरो को आग के हवाले कर दिया इस तरह की घटनाएं मानव जाति के लिए कलंक है भारतीय सोशलिस्ट मंच नवादा की माझी टोना की घटना की कड़े शब्दों में निन्दा करता है घटना में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।

इस मौके पर गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर ने कहा की यह जाति की गोलबंदी की राजनीति का परिणाम है सामूहिक रूप से महादलित के घरो को फूक दिया जाता है चंद लोग जाति की राजनीति सत्ता पर काबिज होते हैं। इस मोकै पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत ने कहा की भारतीय सोशलिस्ट मंच कारवाई की मांग करता है प्रशासन में बैठे हुए लोगों की निष्क्रियता की जबाब देही तय हो जिनके धर जलाएं गए हैं उनको सरकारी आवास बनाकर पुनःस्थापित किया जाएं ताकि इस प्रकार ना घट सके।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा की लोग सत्ता के मद में चूर है लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर मानव जाति को कलंकित करते हैं भारतीय सोशलिस्ट मंच मांग करता है दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो इस मौके पर मौ यामीन मौहसिन सैफी, नरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र सिंह अवाना, चरण सिंह राजपूत, देवेन्द्र गुर्जर, सन्नी गुर्जर राजेन्द्र यादव, बबलू, अरविन्द चौहान मंगल यादव, रमाकांत सिंह, नसीम ,सफील आदि साथी उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now