संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में शुक्रवार 21 जून को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों, प्रधानाचार्या और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व से परिचित कराते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली और नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था।
योग शिविर में योग शिक्षक संदीप के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सूक्ष्म प्राणायाम के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। विद्यार्थियों ने पवन मुक्तासन, वृक्षासन, उत्तानपादासन सहित अनेक आसनों का अभ्यास कर योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग दिवस मनाने की परंपरा में भाग लिया और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।
योग शिविर में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। अभिभावकों ने योगाभ्यास करते हुए इसके महत्व को समझा और इसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत तथा सभी अध्यापकों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्राकांत ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन मनाए जाने वाला कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसे स्वस्थ जीवन के लिए नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से भी भाग लिया। विद्यार्थियों ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और योग दिवस के संदेश को आत्मसात किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया।डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में आयोजित यह योग शिविर स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

























