world cancer day: फोर्टिस ग्रेटर नोएडा में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप

संदीप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर रविवार 3 फरवरी 2024, को फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग कैंप में लोग निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग के लाभ के साथ ही ऑन्कोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट से निःशुल्क परामर्श प्राप्त भी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर ब्लड प्रेशर और शुगर की निःशुल्क जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इसके अलावा शिविर में कैंसर की जांच के लिए विशेष पैकेज भी उपलब्ध होंगे। पुरुषों के लिए 999 रुपये में यूएसजी-एब्डोमन/केयूबी, सीबीसी, पीएसए और ऑन्कोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल है। महिलाओं के लिए 1499 रुपये के पैकेज में यूएसजी-एब्डोमन, सीबीसी, सीए-125, ब्रेस्ट जांच और यूएसजी, ऑन्कोलॉजिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट से परामर्श शामिल है। फोर्टिस अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया, “यह शिविर लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और समय पर बीमारियों का पता लगाने में मदद करेगा। खासकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय से पता लगाने के लिए नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now