भाजपा सूरजपुर मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला बैठक सम्पन्न हुई

संदीप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को मंडल महामंत्री मनोज प्रधान के आवास पर भाजपा सूरजपुर मंडल ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने की। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी एवं मुख्य वक्ता जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

स्वच्छता अभियान और ब्लड डोनेशन कैंप होंगे आयोजित

मुख्य अतिथि देवा भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्वच्छता अभियान और ब्लड डोनेशन कैंप प्रमुख रूप से शामिल हैं।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और उन्हें सफल बनाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में मंडल महामंत्री मनोज प्रधान बिरौंडी, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, शेखर नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय रावल, बिजेंद्र रावल, शक्ति रावल, पंकज अग्रवाल, अपर्णा त्रिपाठी, उषा वत्स, सुमित भाटी, नवीन भाटी, विरेंद्र भाटी, रवि जिंदल, भगवत भाटी, रकम भाटी, बबलू गुर्जर, बलराज भाटी सांसद प्रतिनिधि, गुलशन खान, आदेश भड़ाना, मोहित भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now