पश्चिम बंगाल में सियासी संग्राम तेज, गिरिराज सिंह ने टीएमसी सरकार को घेरा

गिरिराज ने ममता सरकार को बताया पूरी तरह 'विफल'

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि ममता बनर्जी की लोकप्रियता खत्म हो चुकी है और वह आगामी चुनाव पहले ही हार चुकी हैं। गिरिराज ने टीएमसी सरकार पर 15 साल के अपने कार्यकाल में राज्य की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

15 साल में कोई विकास नहीं, सिर्फ घोटाले

बिहार से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ममता सरकार के 15 साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में उन्होंने गरीबी, शिक्षा घोटालों या बेरोज़गारी जैसे मुद्दों का कोई समाधान नहीं किया है। इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राज्य में बुनियादी समस्याओं पर कोई ठोस काम नहीं हुआ।”

हताशा में ‘गृहयुद्ध’ जैसा माहौल बनाने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हार की बौखलाहट में ममता बनर्जी राज्य में गृहयुद्ध जैसा वातावरण बनाना चाहती हैं। गिरिराज ने कहा कि वह कभी नहीं बताएंगी कि राज्य के कर्मचारियों का सातवाँ वेतन कब से लागू होगा। वह बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलेंगी और न ही महिलाओं को ₹3000 मासिक देने की घोषणा करेंगी। बल्कि, उनकी हताशा साफ नजर आ रही है और वह महिलाओं से कहेंगी कि बूथ पर जाइए और गृहयुद्ध जैसा वातावरण बनाइए।

लोकतंत्र के खिलाफ बताया रुख

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के इस तरह के रुख को लोकतंत्र के खिलाफ मानते हुए कहा​ कि यह एक तरह से लोकतंत्र के विरोध में है। वह हार चुकी हैं, इसलिए उनका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि ऐसा वातावरण बनाया जाए जिससे सरकार की विफलता और घोटालों पर जनता की चर्चा न हो।

चुनाव से पहले तेज हुई सियासी बयानबाजी

पश्चिम बंगाल में चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां सत्ताधारी दल (TMC) अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा लगातार राज्य सरकार पर सवाल खड़े कर रही है। गिरिराज सिंह का यह बयान इसी सियासी घमासान का हिस्सा है, जिसमें दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now