हम लोग राहुल गांधी पर हुई एफआईआर की निंदा करते है : अक्षय लाकरा

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। दिल्ली युवा कांग्रेस ने आज राहुल गांधी जी पर हुई एफआईआर के खिलाफ और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में शमिल हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग की।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हम केंद्र सरकार द्वारा की जा रही तानाशाही का विरोध करते हैं। भाजपा राहुल गांधी पर आधारहीन एफआईआर दर्ज करा रही है, क्योंकि देश के सामने भाजपा की सच्चाई आ गई है, वे अडानी पर चर्चा नहीं चाहते, अंबेडकर जी का अपमान करते हैं।

इसलिए अब वह देश का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार डरती है, इसलिए झूठ का सहारा लेती है। संविधान अंबेडकर जी की देन है, उनका अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, और इसलिए अमित शाह को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना होगा।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि असम की भाजपा सरकार ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी को एहतियातन हिरासत में लिया है आज सुबह से, आखिर क्योंकि किस बात का डर लग रहा है असम के मुख्यमंत्री को, राहुल गांधी जी के बब्बर शेर कार्यकर्ता, इन गिरफ्तारियों से डरेंगे नही, इस तानाशाही का और डटकर जवाब देंगे।

उन्होंने यह मांग कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, वरना हम इस प्रकार से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान प्रदर्शन में अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए, प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, व केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर हुआ, जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now