एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत

ऋषि तिवारी


नोएडा।  शनिवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में विशेष दीवार लेखन अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को एक साथ चुनाव कराने की अवधारणा और इसके संभावित लाभों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नोएडा जिलाध्यक्ष महेश चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान का उद्देश्य आमजन को इस महत्वपूर्ण चुनाव सुधार की अवधारणा से अवगत कराना और इसके प्रति जागरूकता फैलाना है।

अभियान के तहत खाली और गंदी पड़ी दीवारों की साफ-सफाई कर उन पर आकर्षक नारों के माध्यम से ‘एक साथ चुनाव’ का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने दीवार लेखन के जरिए लोगों को बताया कि एक साथ चुनाव होने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती मिलने के साथ-साथ समय, संसाधनों और सरकारी धन की बचत हो सकती है।

आयोजकों के अनुसार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा को आम लोगों तक पहुंचाने और चुनाव सुधार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर अभियान संयोजक अमित त्यागी, चमन अवाना, पप्पू प्रधान, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, अतुल त्यागी, परमिंदर बैरागी, देविंद्र सिंह, लोकेश पिलवान सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now