वेद बुध राजा 22वां दिव्य कला मेला का नई दिल्ली में हुआ आगाज

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) द्वारा राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (NDFDC) के माध्यम से 22वां दिव्य कला मेला का शुभारम्भ आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर हुआ। उद्घाटन समारोह में डॉ. वीरेंद्र कुमार, माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, बी. एल. वर्मा, माननीय राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, रामदास अठावले, राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, सलेंग ए. संगमा, सांसद, अल्फ्रेड कान-नगाम आर्थर, सांसद, और भोजराज नाग, सांसद ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी। साथ ही राजेश अग्रवाल, सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) और नवीन शाह, CMD (NDFDC) भी समारोह में उपस्थित रहे। यह मेला 12 से 22 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा।

यह विशेष आयोजन देशभर के दिव्यांग शिल्पकारों, उद्यमियों और कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करेगा। 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 100 दिव्यांग उद्यमी और शिल्पकार इस 11-दिवसीय मेले में हिस्सा लेंगे। यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।

डॉ. वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री द्वारा ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग इस समुदाय की असीम क्षमता को सम्मानित करता है। खेल से लेकर हस्तकला तक, दिव्यांगजन उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। हम दिव्यांग खिलाड़ियों को समर्थन और संसाधन देकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। विकसित भारत@47 की यात्रा में दिव्यांगजन का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। हमारा संकल्प दिव्यांगजन की प्रगति सुनिश्चित करना और उनके सपनों को साकार करने के लिए विशेष पहल करना है।”

बी. एल. वर्मा, माननीय राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, ने कहा, “दिव्यांगजन की स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दिव्य कला मेला दिव्यांगजन को अपनी प्रतिभा दिखाने और उनके विशेष उत्पाद बेचने के लिए अद्वितीय मंच प्रदान करता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, हमारा मंत्रालय दिव्यांगजन की आकांक्षाओं को समर्थन देने और उन्हें समाज में प्रभावी योगदान करने के लिए संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है।”

रामदास अठावले,राज्यमंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में दिव्यांगजन की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, जो समावेशिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दिव्य कला मेला दिव्यांगजन को अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने विशेष उत्पाद बेचने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। माननीय प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमारा मंत्रालय दिव्यांगजन की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए समर्पित है, ताकि उन्हें अपने सपने पूरे करने और समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और अवसर मिलें।”

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (दिव्यांगजन) के सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने कहा, “दिव्यांगजन में अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज और अर्थव्यवस्था में योगदान देने की अद्भुत क्षमता है। दिव्य कला मेला उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। सही अवसर और समर्थन मिलने पर, वे उद्यमिता में असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। सरकार दिव्यांगजन को सशक्त बनाने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now