वाराणसी: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा

कॉलेज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़

Varanasi Student Murder: वाराणसी के प्रतिष्ठित उदय प्रताप कॉलेज (यू.पी कॉलेज) में शुक्रवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां बीएससी सेकंड ईयर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की कैंपस के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षुब्ध छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की और शिक्षकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। बढ़ते तनाव के बीच पुलिस ने कैंपस को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है।

प्रिंसिपल के सामने हुई गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर की है। 23 वर्षीय छात्र सूर्य प्रताप सिंह का शिक्षण संस्थान के अंदर ही विवाद के चलते गोलियों से सिरे किया गया। चश्मदीद गवाहों का कहना है कि पूरी घटना प्रिंसिपल के सामने घटित हुई। दो छात्रों के बीच जमकर विवाद चल रहा था। जब प्रिंसिपल मौके पर पहुंचकर दोनों को हड़काने की कोशिश कर रहे थे, तभी आरोपी छात्र ने अचानक पिस्तौल निकालकर गोली चला दी।

यह भी पढ़ें : बांसडीह: 30 मार्च को विशाल धरना-प्रदर्शन, पर्चा वितरण के साथ शुरू हुआ प्रचार अभियान

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में मंजीत चौहान और उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मंजीत ने ही सूर्य प्रताप पर गोली चलाई। वाराणसी निवासी मंजीत घटना के बाद असलहा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, टीचर का सिर फटा

छात्र की हत्या के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर निशाना साधा और तीन शिक्षकों पर हमला कर दिया। हिंसक भीड़ ने कॉलेज के अंदर जमकर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। छात्रों की पिटाई में एक शिक्षक का सिर फट गया है, जिन्हें साथियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की है और कहा कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे कॉलेज का बहिष्कार करेंगे।

पुलिस और प्रशासन मोर्चा पर

हिंसा और तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कॉलेज परिसर को अपने कब्जे में लेते हुए शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने भी मौके का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।

परिवार में मातम

मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर का रहने वाला था और पढ़ाई में काफी होनहार छात्र माना जाता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रोते-बिलखते परिजन बीचएयू अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल, क्षेत्र में दबाव बनाए रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी जारी है। UP News

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now