उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया कौशल विकास मिशन के साथ ही विभिन्न स्टालों का निरीक्षण

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कौशल विकास मिशन की विभिन्न गतिविधियों और लाइव कौशल प्रदर्शनों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं को मिल रहे प्रशिक्षण और अवसरों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन प्रदेश के युवाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अपने भविष्य को सँवारने का एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now