संदीप कुमार गर्ग
नोएडा। आज बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्री संजय जैन जी अध्यक्ष के नेतृत्व में सेक्टर 10 स्थित उनके कार्यालय पर भारत को निरंतर नए प्रगति के पथ पर ले जाने वाले राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित हमारे यशस्वी लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के अवतरण दिवस के पावन पर्व पर केक काटकर एवं एक दूसरे को बधाइयां देकर मनाया गया ।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। सभी ने प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र निर्माण, विकास और भारत को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के प्रयासों की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ
समारोह में अमित अग्रवाल, वरिष्ठ महासचिव; नरेश बंसल, कोषाध्यक्ष; राहुल भाटिया, महासचिव; उमानंदन कौशिक, उपाध्यक्ष; के.के. अग्रवाल (CA), सचिव; विक्रम सेठी, उपाध्यक्ष; तनवीर, सहसचिव समेत संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह नरेंद्र मोदी जन्मदिन समारोह आपसी सौहार्द, उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ संपन्न हुआ।






















