कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

वाराणसी में वायरल वीडियो से मचा बवाल, आरोपी की तलाश तेज

UP News: सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में एक युवक गंगा नदी के बीचों-बीच खड़े होकर बीयर पीते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने इसे सनातन धर्म की आस्था का अपमान बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गंगा की पवित्रता से खिलवाड़! सोशल मीडिया पर भड़के लोग (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

  • गंगा में बीयर पीने का वीडियो वायरल, वाराणसी पुलिस एक्शन में
  • पवित्र गंगा में युवक की हरकत पर बवाल, गिरफ्तारी की तैयारी
  • वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान बीयर पीता दिखा युवक, लोगों में आक्रोश
  • धार्मिक भावनाएं आहत! गंगा नदी में बीयर पीने वाले युवक पर केस दर्ज
  • वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई वाराणसी पुलिस, आरोपी बिहार का निवासी

UP News: पवित्र गंगा नदी को श्रद्धा और आस्था का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अक्सर इस पवित्रता को भंग करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला वाराणसी से सामने आया है, जहाँ एक युवक द्वारा गंगा में स्नान करते हुए बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, जिसके बाद वाराणसी पुलिस हरकत में आ गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना करने की तैयारी में है।

वीडियो हुआ वायरल, लोगों में रोष

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में एक युवक गंगा नदी के बीचों-बीच खड़े होकर बीयर पीते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने इसे सनातन धर्म की आस्था का अपमान बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

आरोपी की पहचान, बिहार से होगी गिरफ्तारी

एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही बिहार रवाना होगी और उसे वाराणसी लाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील और बढ़ी पेट्रोलिंग

एसीपी त्रिपाठी ने आगे कहा कि गंगा घाटों और आसपास के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचे।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मौका नहीं है जब वाराणसी में गंगा की पवित्रता के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया हो। इससे पहले बीते दिनों रमजान के दौरान गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी और बिरयानी खाने के बाद हड्डियां नदी में फेंकने का मामला चर्चा में रहा था। इसके अलावा नावों पर बीयर पार्टी करने के भी वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब इस नए मामले ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर व्यवहार और धार्मिक आस्था को लेकर बहस छेड़ दी है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now