UPSI Cutoff 2026: नॉर्मलाइजेशन पर बवाल, UP SI भर्ती रिजल्ट विवादों में

UPSI Cutoff 2026: कुल 400 अंकों की यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में कटऑफ इतनी ऊंची रही कि न छात्रों की उम्मीद थी और न ही कोचिंग संस्थानों का अनुमान। बोर्ड के अनुसार, विज्ञापित पदों के मुकाबले करीब 2.7 गुना यानी 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण (DV/PET) के लिए सफल घोषित किया गया।

UPSI Cutoff 2026: यूपी SI अभ्यर्थियों ने मांगी फाइनल मेरिट लिस्ट

HIGHLIGHTS

  • 400 में 370 के करीब पहुंची कटऑफ
  • नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्रों का बड़ा विरोध
  • 355 अंक लाने वाले भी बाहर!
  • UP SI रिजल्ट ने बढ़ाई टेंशन
  • कटऑफ देखकर हैरान रह गए उम्मीदवार

UP Police SI Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 4543 पदों के लिए जारी लिखित परीक्षा के परिणाम और कटऑफ ने सभी की उम्मीदों को पार कर गया है। कटऑफ की अप्रत्याशित ऊंचाई ने अभ्यर्थियों को हैरान कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर #UPPoliceSI को लेकर पारदर्शिता की मांग तेजी से उठ रही है।

कटऑफ गया आसमान, हैरान हुए अभ्यर्थी

कुल 400 अंकों की यूपी एसआई भर्ती परीक्षा में कटऑफ इतनी ऊंची रही कि न छात्रों की उम्मीद थी और न ही कोचिंग संस्थानों का अनुमान। बोर्ड के अनुसार, विज्ञापित पदों के मुकाबले करीब 2.7 गुना यानी 12,333 अभ्यर्थियों को अगले चरण (DV/PET) के लिए सफल घोषित किया गया, लेकिन कटऑफ देखकर सन्न रहने पर मजबूर हो गए।

वर्गवार कटऑफ का विवरण इस प्रकार रहा:

  • सामान्य (General): पुरुष – 369.87854 | महिला – 360.50336
  • ओबीसी (OBC): पुरुष – 364.56024 | महिला – 353.76545
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): पुरुष – 364.41142 | महिला – 353.22001
  • एससी (SC): पुरुष – 350.91474 | महिला – 337.94120
  • एसटी (ST): पुरुष – 334.65475 | महिला – 306.91905

नॉर्मलाइजेशन पर उठे गंभीर सवाल

सबसे ज्यादा बवाल नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया और अंकों के अंतर को लेकर है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कुछ शिफ्ट में 355 अंक लाने वाले उम्मीदवार भी मेरिट से बाहर हो गए, जबकि कम अंकों (350 के आसपास) वाले अभ्यर्थियों का चयन हो गया। एक अभ्यर्थी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- “14 फरवरी की दूसरी शिफ्ट में मेरे 355 अंक बन रहे थे, फिर भी मैं बाहर हूं, जबकि कम अंक वाले चयनित हैं। बिना स्कोरकार्ड के नॉर्मलाइजेशन का क्या मतलब?”

इसके अलावा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कटऑफ में बेहद कम अंतर होने पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिससे भर्ती प्रक्रिया पर संदेह की स्थिति पैदा हो गई है।

सोशल मीडिया पर उठ रही ये 4 मुख्य मांगें:

रिजल्ट के बाद अभ्यर्थी बोर्ड से तुरंत पारदर्शिता लाने की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  1. सभी अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किए जाएं, जिसमें रॉ मार्क्स और नॉर्मलाइजेशन के बाद के अंक साफ दिखें।
  2. 12,333 चयनित उम्मीदवारों की विस्तृत मेरिट सूची (रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, शिफ्ट, रॉ मार्क्स और फाइनल मार्क्स सहित) सार्वजनिक की जाए।
  3. शिफ्ट-वार नॉर्मलाइजेशन डेटा जारी किया जाए और यह बताया जाए कि हर शिफ्ट से कितने अभ्यर्थी चयनित हुए।
  4. संशोधित उत्तर कुंजी (Final Answer Key) में कौन से प्रश्न हटाए गए, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए।

15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों की थी भागीदारी

बता दें कि इस भर्ती के लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इतने बड़े स्तर पर हुई परीक्षा में प्रतिस्पर्धा इतनी कड़ी थी कि 2-4 अंकों के अंतर से हजारों उम्मीदवार चयन से चूक गए।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now