कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

ज्योति बाबा का समाज सुधार और नशे के खिलाफ आह्वान

Kanpur News: संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष रंजन सनातनी ने कहा कि एनसीआरबी 2025 के आंकड़ों के अनुसार नशे की हालत में 81 प्रतिशत घरेलू हिंसा और 67% यौन अपराध होते हैं बाप बेटे को,पति-पत्नी को,भाई-बहन को पहचानना बंद कर देता है।

कानपुर में नशा मुक्ति अभियान: ड्रग्स फ्री यूपी का संकल्प

HIGHLIGHTS

  • नशे की हालत में 81% घरेलू हिंसा और 67% यौन अपराध
  • हुक्काबार से हरिद्वार तक बहका युवा, अब प्रहार का वक्त
  • हुक्काबार और स्लिमिंग पिल्स के जाल में फंस रही लड़कियां
  • यूपी में लड़कियों में 340% बढ़ी नशे की खतरनाक लत
  • एक सिगरेट से 7 मिनट जिंदगी कम, गुटखे से कैंसर

UP news: कानपुर में ड्रग्स कोई शौक नहीं है स्लो प्वाइजन है जो आज कूल दिखता है वह कल कफन बन जाता है 35 साल में लाखों परिवार देखें, जिस घर में नशा घुसा उस घर से हंसी हमेशा के लिए चली गई,अब वक्त पछताने का नहीं प्रहार का है उपरोक्त बात सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वावधान में ज्योति बाबा के नशा मुक्ति परिवार आंदोलन थीम पर अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस की पूर्व संध्या पर आयु हॉस्पिटल सनीगवा रोड कानपुर में आयोजित संगोष्ठी विषय -हमारा संकल्प ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश पर अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख, एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरु ज्योति बाबा ने कहीं ज्योति बाबा ने आगे कहा कि यूपी में नशे का सालाना अवैध कारोबार 28000 करोड़ का है यह पैसा आतंक, हथियार, मानव तस्करी में लगता है यानी आपका बेटा जो ₹200 की पुड़िया का नशा खरीदता है वह कहीं ना कहीं एक बम बनाने में मदद कर रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष रंजन सनातनी ने बताया

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष रंजन सनातनी ने कहा कि एनसीआरबी 2025 के आंकड़ों के अनुसार नशे की हालत में 81 प्रतिशत घरेलू हिंसा और 67% यौन अपराध होते हैं बाप बेटे को,पति-पत्नी को,भाई-बहन को पहचानना बंद कर देता है। एक नशेड़ी औसतन पांच जिंदगियां बर्बाद करता है 25 करोड़ का यूपी 28000 करोड़ का ड्रग्स अब हम सबके संकल्प की बारी है।

मुख्य कार्यक्रम संयोजक डॉ आर सी शर्मा ने कहा कि हुक्काबार से हरिद्वार तक युवा बहका,अब यूपी को नशा मुक्त करना हमारा संकल्प है हुक्काबार कलचर और स्लिमिंग पिल्स के नाम पर लड़कियों को फसाया जा रहा है। पिछले 5 साल में यूपी में 14 से 21 साल की लड़कियों में नशे की लत 340 प्रतिशत बढ़ी है नशे में लड़की सिर्फ शरीर नहीं अपनी कोख,कैरियर और कल का भारत खो देती है।

पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया

क्रांतिकारी युवा साथी पवन कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि एक सिगरेट 7 मिनट जिंदगी घटाती है एक गुटखा मुंह का कैंसर 15 गुना बढ़ाता है एम्स लखनऊ के अनुसार यूपी में रोज 240 लोग सिर्फ तंबाकू,गुटखा से मरते हैं।कैंसर के इलाज में 50 लाख का खर्च आने के कारण एक नशेड़ी बीमार बनाकर पूरे परिवार को कर्ज में भी डुबो देता है।

डॉ अतुल कुमार मिश्रा एवं नवनीत उत्तम ने बताया

डॉ अतुल कुमार मिश्रा एवं नवनीत उत्तम ने कहा कि हीरोइन,कोकीन,एमडीएमए जैसे ड्रग्स 7 सेकंड में दिमाग के डोपामिन सेंटर पर कब्जा कर लेते हैं पहला नशा मजा देता है दूसरा मजबूरी बन जाता है और एनसीआरबी 2024 की रिपोर्ट के अनुसार 92% युवा सिर्फ दोस्तों के कहने पर पहली बार ट्राई करते हैं पर तीसरी बार तक गुलाम बन जाते हैं। संगोष्ठी का संचालन सुदीप यादव संयोजन नंदन श्रीवास्तव व धन्यवाद पिंकी गौड ने दिया अंत में ज्योति बाबा ने सभी को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी कराया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now