ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों एवं फैकल्टी मेंबर्स ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग तिरंगा यात्रा का आयोजन नॉलेज पार्क थर्ड, ग्रेटर नोएडा स्थित कॉलेज परिसर से किया गया। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ आसपास स्थित कॉलेजों की परिक्रमा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
देशभक्ति के नारों से गूंजा नॉलेज पार्क
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। छात्रों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया।
सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
तिरंगा यात्रा में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल कुमार यादव, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. पूजा शर्मा, फार्मेसी डिपार्टमेंट के प्रमुख दुष्यंत सर, निशिकांत जी, देवेश जी, संजय गोयल जी तथा एचआर हेड संजय सिंह समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कॉलेज के पदाधिकारियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज अध्यक्ष ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
तिरंगा यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद कॉलेज के अध्यक्ष गिरधर गोपाल गुलाटी जी ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल देखने को मिला। यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की तिरंगा यात्रा ने छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने के साथ ही समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया।

























