संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। रविवार को ग्राम गढ़ी चौखंडी में भारतीय किसान यूनियन मंच की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन की ओर से नोएडा महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम यादव एवं राष्ट्रीय सहसचिव अमित बेसोया ने की।
इस दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष उमंग पंडित ने महानगर कार्यकारिणी की बैठक लेते हुए संगठन के विस्तार और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की। कार्यकारिणी के विस्तार के तहत एडवोकेट महेश कुमार को विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि डॉक्टर जीशान पाशा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सचिन को महानगर सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए नोएडा महानगर अध्यक्ष उमंग पंडित ने कहा कि महानगर कार्यकारिणी की जिम्मेदारी है कि नोएडा महानगर की समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी।
उमंग पंडित ने कहा कि नोएडा महानगर की समस्याओं का अधिकारियों को अति शीघ्र समाधान करना होगा। यदि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन मंच की नोएडा महानगर कार्यकारिणी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होगी।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने महानगर में संगठन को और मजबूत करने तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर रिंकू यादव, रोहित यादव, सोनू बैसला, चिंकू यादव, अंकित कुमार, आदित्य शर्मा, कालू यादव, कपिल यादव, भूपेंद्र रमेश, कुलदीप और मोंटी यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



























