आदर्श नगर में कूड़ा बीनने को लेकर दो युवकों से कहासुनी,दो मौत, एक घायल

ऋषि तिवारी


दिल्ली। आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास कूड़ा बीनने को लेकर दो युवकों से कहासुनी हो गई और यह कहासुनी हत्याकांड में बदल गई। इसके बाद शख्स ने चाकू निकाला और कूड़ा बीनने वाले युवकों पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया।​ जिसमें तीसरा युवक बचाने आया, उस पर भी हमला किया गया और हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक का इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हरीश राणा का अंतिम संस्कार, परिवार ने किया अंगदान

बता दे कि आदर्श नगर पुलिस ने बताया कि बीजेआरएम हॉस्पिटल से 21 अप्रैल की रात 12:45 बजे सूचना मिली थी कि तीन युवकों को चाकू मारा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरे युवक का इलाज चल रहा है। आबिद ने हालत में सुधार आने के बाद बयान दिया कि वो कूड़ा बीनने का काम कर रहे थे।

आबिद का कहना है कि उन्हें जरा भी भरोसा नहीं था कि मामूली कहासुनी के चलते उसके साथियों को इस तरह से मार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पैसे मांगे, जब देने से इनकार किया तो गालियां देने लगे। जब विरोध किया तो अचानक से चाकू निकालकर हमला करने लगे। इतना सब कुछ तेजी से हुआ कि उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now