TV Actress: खुद को होर्डिंग पर देख अवनीत कौर ने याद किए संघर्ष के दिन

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर ने बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। कंगना रनोट की पहली प्रोड्यूस की हुई फिल्म टीकू वेड्स शेरू में अवनीत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल प्ले किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद को होर्डिंग्स पर देखकर खुशी जताई और बताया कि उन्होंने किन संघर्षों का सामना किया है। 21 साल की अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और खुद को ‘हीरोइन’ बताया है। मुंबई के अलग-अलग जगहों पर लगे होर्डिंग्स के सामने पोज देते हुए अवनीत कौर काफी खुश दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस स्काई ब्लू कलर के सलवार-सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर करते हुए अपने 12 साल के संघर्ष को याद किया है।

अवनीत कौर ने बताया कि उन्होंने कैसे 12 साल के करियर में तमाम मुश्किलें झेलीं और अब जाकर खुद को होर्डिंग्स पर देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह हीरोइन बन गई हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा “”12 साल पहले मैं सिर्फ डांस रियलिटी शो की कंटेस्टेंट के रूप में सपनों के शहर मुंबई आई थी, जिसे अब मैं अपना घर कहती हूं। हमारे पास रहने के लिए छत नहीं थी और जब-जब मौका मिला, हमने कई बार घर बदले। मेरे माता-पिता ने मेरे लिए लंबी दूरी तय की। हम एक-एक ऑडिशन के लिए घंटों बस, ट्रेन और स्कूटर्स से ट्रेवल करते थे। इतने सालों के बाद आखिरकार खुद को एक होर्डिंग पर देखना किसी सपने से कम नहीं लग रहा है। फाइनली मैं हीरोइन बन गई। इसे संभव बनाने के लिए थैंक यू मणिकर्णिका (कंगना का प्रोडक्शन हाउस) और कंगना रनोट। मुंबई मेरी जान, तुम निश्चित रूप से एक ऐसी जगह हो जहां सपने सच होते हैं।”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now