tree plantation drive : आरडब्ल्यूए व एनजीओ के साथ मिल चलाएंगे पौधारोपण अभियान: नवीन गोयल

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की तैयारी की है।शुक्रवार को रेयान इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सात दिवसीय वन महोत्सव एवं असेंबली ऑन एनवायरनमेंट कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आरडब्ल्यूए व एनजीओ के साथ मिलकर इस अभियान को गति देने की बात कही है। नवीन गोयल ने इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल पिया शर्मा के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया।

इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण व धरती पर जीवन बचाने को लेकर बेहतरीन स्किट प्रस्तुत की। बच्चों ने उत्साह के साथ नृत्य, एक्सरसाइज व संगीत के साथ प्रार्थना की। पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहतरीन संदेश दिया। नवीन गोयल ने सभी लोगों से अपील की है कि दो-चार पौधे लगाकर उनका पालन-पोषण करें। आओ अपने गुरुग्राम को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में सुधार करने के लिए वर्तमान बारिश का समय अनुकूल है। इस समय में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने स्कूल में बच्चों से भी आग्रह किया कि वे स्वयं और अपने माता-पिता के साथ मिलकर पौधे जरूर लगाएं।

पौधा लगाना भी एक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। जिस तरह से हम बच्चों में अच्छे संस्कार पीढ़ी दर पीढ़ी डालते हैं, ऐसे ही उन्हें पौधारोपण जैसे कार्य के लिए भी प्रेरित करना, रहना चाहिए। नवीन गोयल ने कहा कि ऐसे संस्कारों का हर घर में होना जरूरी है। बच्चों के माध्यम से हम किसी भी अभियान को तेज कर सकते हैं। स्कूलों में किताबी ज्ञान के साथ यह प्राकृतिक ज्ञान भी दिया जाना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं।

पेड़ लगाकर उनके बड़े होने तक देख-रेख की जाए। कुछ समय की मेहनत हमें कई पीढिय़ों तक का सुख देती है। पेड़ कहीं पर भी लगाए जा सकते हैं। हर किसी को उनकी छाया, उनसे फल मिलेंगेे। इस अवसर पर कुलदीप हिंदुस्तानी (एमसीजी के एनवायरमेंट ब्रांड एम्बेसडर), प्रिंसिपल पिया शर्मा, संगीता व सिंधू जैन समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now