ओवरलोडिंग वाहनों से परेशान ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नोएडा एआरटीओ पर लगे गंभीर आरोप

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। आज नोएडा में एक क्लब में हुए प्रेस वार्ता के दौरान नोएडा ट्रक टेंपो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपत यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिला गौतमबुद्ध नगर में राजस्थान व हरियाणा की ओवरलोड गाडियों जिनमें लगभग 100-100 टन तक का वजन होता है। जिससे नोएडा की गाडियों बहुत प्रभावित हो रही है। क्योकि ये गाडियों केवल 42 टन ही पास है। जिससे नोएडा के ट्रांसपोर्टरों का बहुत नुकसान हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कि ओवरलोड गाडियों की वजह से सडकों को भी बहुत नुकसान हो रहा है। जिसकी वजह से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। दूसरी तरफ नोएडा के ट्रांसपोर्टरों का रोजगार खत्म हो गया है। हम ट्रांसपोर्टर अपनी गाड़ियों की किस्ते भी भुगतान नहीं कर पा रहे है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे उन्होंने बताया कि ओवरलोड गाड़ियों को अवैध रूप से नोएडा में प्रवेश कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया की सभी गाडियों यातायात पुलिस और ARTO कर्मचारियों द्वारा एन्ट्री लेकर चलवाया जा रहा है। जबकि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव परिवहन द्वारा भी ओबरलाङ प्रतिबन्धित है। उपरोक्त एआरटीओ विभाग के द्वारा हर गाडी से रु 9,000 लिया जाता है तथा लगभग 700 से 800 गाड़ी हर रोज नोएडा में हरियाणा व राजस्थान की आती जाती है।

इस प्रकार रोज लगभग 63 लाख रूपया इन गाडियों से वसूला जाता है और यातायात पुलिस द्वारा 2000 गुना 800 लगभग 16 लाख रूपये इन गाड़ियों से वसूला जाता है। इस भ्रष्टाचार के कारण ये ओवरलाड का गोरखधन्धा फल-फूल रहा है। इसे रोकने के लिए डीएनडी, कालिंदी कुंज, सिरसा कट, जेवर व यमुना एक्सप्रेसवे व बिसरख, लाल कुंआ पर 24 घण्टे नाका बन्दी करके चैकिंग की जाएं।दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की जाये, ताकि नोएडा के ट्रांसपोर्टरों के साथ न्याय हो सके, अन्यथा मजबूर होकर नोएडा के सभी ट्रांसपोर्टर 25 अगस्त को चक्का जाम करने के लिए विवश हो जायेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now