सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” का ट्रेलर लॉन्च

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस थ्रिलर कॉमेडी सीरीज के निर्माता रोहित चौधरी, सना खान और जुनैद सिद्दीकी हैं। इसके लेखक निर्देशक संतोष पंचाल हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रदीप चौधरी, अतुल परब हैं।

ट्रेलर लांच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में निर्माता रोहित चौधरी ने बताया कि वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” की शूटिंग का अनुभव नए कलाकारों के साथ अच्छा रहा. शूटिंग से पहले कई दिनों का एक्टिंग वर्कशाप किया गया था जिससे लाभ मिला और बेहतर ढंग से शूटिंग हो गई।

प्रोड्यूसर सना खान ने कहा कि सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट पिछले कई वर्षों से काम कर रहा है। हम फिल्म, टीवी सीरियल, वेब सीरीज, मॉडलिंग, कास्टिंग और प्रोडक्शन के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और नई प्रतिभाओं को अवसर दे रहे हैं।

निर्माता जुनैद सिद्दीकी ने कहा कि इस सीरीज में बच्चों ने भी एक्टिंग की है। यहां कुछ बच्चों के पैरेंट्स भी आए थे जो बहुत उत्साहित नजर आए। सीरीज की कुछ शूटिंग क्रोमा मे भी की गयी है। इस ओरिजिनल सीरीज में बारिश का एक गाना भी है जो दर्शकों को एंटरटेन करेगा। यह सीरीज बहुत जल्द एपिसोड के रूप में सिने मैजिक एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज की जाएगी। इससे पहले सिने मैजिक एंटरटेनमेंट ने एक और वेब सीरीज “विनाश” का निर्माण किया था जो काफी पॉपुलर रही।

विजय-रश्मिका की शादी को लेकर सुरक्षा का गठियाया घेरा

इसके लेखक निर्देशक संतोष पंचाल ने कहा कि नए कलाकारों को स्क्रिप्ट के अनुसार तैयार करना काफी चैलेंज भरा काम था लेकिन वर्कशॉप के द्वारा यह सम्भव हो पाया।

एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रदीप चौधरी भी इस वेब सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होने कहा कि सिनेमैजिक एंटरटेनमेंट मे क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया जाता। हम फॅमिली प्रोजेक्ट्स बनाते हैं। यह सीरीज भी पारिवारिक है।

एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अतुल परब ने कहा कि वेब सीरीज “हैंड टिल डेथ” की शूटिंग का बहुत अच्छा अनुभव रहा। बेशक इसमे नए एक्टर्स हैं मगर आपको नहीं लगेगा कि फ्रेश चेहरे हैं। बाल कलाकारों ने भी बहुत आत्मविश्वास के साथ काम किया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now