संध्या समय न्यूज
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को लापरवाही के चलते एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) के एक वरिष्ठ नेता की मौत हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट लाइट का पोल लगाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान वह पोल सीधे एक चलती हुई कार पर आ गिरा, जिससे कार सवार सपा नेता लालबहादुर यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जाने, कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, हादसा अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में हुआ। पेट्रोल पंप पर विशालकाय हाईमास्ट लाइट का पोल खड़ा किया जा रहा था। इसी दौरान लगातार जारी लापरवाही के कारण पोल अचानक अनियंत्रित हो गया और वह बैलेंस खोकर सीधे सड़क से गुजर रही कार पर गिर पड़ा। कार में सवार नेता को तो संभलने का मौका तक नहीं मिला और चंद सेकेंड में एक खुशहाल जिंदगी मौत के आगोश में समा गई।

बाजार में मची अफत, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला दृश्य
हादसे की वारदात इतनी भयावह थी कि बाजार में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पोल की चपेट में आई कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और ड्राइवर सीट पर मौजूद 48 वर्षीय लालबहादुर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे एक पल में लापरवाही ने एक जिंदगी छीन ली। फुटेज देखने वालों की रूह कांप उठी है।
India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान
पुलिस कार्रवाई और जांच के आदेश
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पोल लगाने वाली एजेंसी या कंपनी ने सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया और यह घोर लापरवाही क्यों बरती गई।
बड़ा सवाल: क्या मिलेगी जिम्मेदारों को सजा?
इस हादसे ने प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा दी हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस मामले में जिम्मेदार ठहर किए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, या यह मामला भी एक और आम हादसे की तरह सिर्फ फाइलों में दब जाएगा? परिजनों को न्याय मिलना अब प्रशासन की कार्रवाई पर निर्भर करता है।















Comments are closed.