नोएडा प्राधिकरण पर होगा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन विमल त्यागी

ऋषि तिवारी


नोएडा। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि 30 जूलाई 2025 से नोएडा प्राधिकरण पर भारतीय किसान यूनियन मंच का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। गाँव कोंडली बांगर ,झट्टा, बादौली,नंगली वाजिदपुर, दोस्तपुर मंगरौली मैं पंचायत कर किसानों को जागरूक किया और 30 जुलाई को नोएडा प्राधिकरण पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।

पंचायत को को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी है और कहां की 30 जूलाई 2025 तक सभी 81गांवों के किसानों के जो कार्य करने का वादा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किया था वह वादा पूरा करें अन्यथा 30 जूलाई को नोएडा प्राधिकरण पर संपूर्ण तालाबंदी की जाएगी अब नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को तय करना है कि वह किसानों के काम करेंगे या नोएडा प्राधिकरण को किसानों के द्वारा ताला लगवाकर नोएडा प्राधिकरण बंद करना चाहते हैं निर्णय नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को लेना है

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान जी ने बताया कि पूर्व में गांव याकूबपुर और गाँव गेझा तिलपताबाद के किसानों की आबादी के सर्वे का कार्य कर लिया गया था और किसानों के सामने सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक की आबादी के सर्वे की रिपोर्ट से दोनों गांव के किसान संतुष्ट नहीं थे सभी 81गाँवों के किसानों की आबादी का सर्वे खसरा वार किया जाए जिस पर जिन किसानों के न्यायालय से आदेश आ चुके हैं और उन्हें अतिरिक्त 5 प्रतिशत भूखंड के स्थान पर ₹22000 मीटर के हिसाब से धनराशि दी जानी है उन्हें जल्दी ही चेक वितरित किये जाये और जिन किसानों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत के भूखंड देने का आदेश न्यायालय से आया है और उनके लिए सेक्टर में नोएडा प्राधिकरण ने जमीन भी आरक्षित कर रखी है उन सभी को एक साथ भूखंड आवंटित किये जाएं और जिन किसानों को मूल 5 प्रतिशत के भूखंड और अतिरिक्त 5 प्रतिशत की धनराशि दी जानी है।

प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नया कार्यालय सेवा तीर्थ

वह भी जल्दी दिये जाये और वर्ष 1976 से वर्ष 1997 के बीच के जिन किसानों को किसान कोटा स्कीम में पात्र होने के बाद भी अपात्र घोषित कर दिया गया और भूखंड नहीं दिया गया है उस भी तेजी से कार्य शुरू कर किसानों को भूखंड दिये जाये भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि उपरोक्त सभी किसानों के कार्य नोएडा प्राधिकरण में नहीं हो रहे हैं इसलिए इसलिए 81 गांव के किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को अंतिम मौका और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 जूलाई तक उपरोक्त किसानों के सभी कार्य पूरे नहीं किए गए तो नोएडा प्राधिकरण पर संपूर्ण तालाबंदी होगी अब नोएडा प्राधिकरण में किसानों के कार्य नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को करने होंगे अन्यथा किसान नोएडा प्राधिकरण को नहीं चलने देगे।

इस अवसर पर भाकियू मंच के संरक्षक चरण सिंह प्रधान एडवोकेट रणजीत चौहान महानगर अध्यक्ष डीपी चौहान , राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान , यूथ अध्यक्ष चींकू यादव रामनाथ त्यागी, वीर सिंह मास्टर जी, डाक्टर सोमदेव त्यागी , रामदास त्यागी, सागर नंबरदार, गजेंद्र बैसोया, वीर सिंह टाइगर, फिरे चौहान, प्रिंस भाटी, विमल त्यागी,लाल सिंह मुनेश प्रधान ,राहुल पवार उमंग शर्मा, अमित बैसोया रिंकू यादव, सोनू लोहिया, ऐके बसोया , उमेश चौहान लोकेश चौहान लाल सिंह चौहान सैकड़ो किसान पंचायत  में शामिल हुए

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now