दिल्ली नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की बैठक में एक बार फिर हंगामा हो गया और इस बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। भाजपा पार्षद और आप पार्टी के बीच धक्का मुक्की भी हूई और भाजपा पार्षद मेयर के डेस्क पर चढ़ गए, साथ ही मेयर की माइक भी तोड़ने की कोशिश की गई थी।

दिल्ली नगर निगम के आम सभा की बैठक सोमवार दोपहर दो बजे बुलाई गई थी और मेयर लगभग 35 मिनट की देरी से सदन पहुचे। जिसको लेकर नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने सवाल उठाया और कहा कि मेयर सदन में आए तो आप पार्टी के पार्षद मेयर के सम्मान में खड़े नहीं हुए थे। इतना कहने के बाद सभी भाजपा पार्षद वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच नेता सदन मुकेश गोयल ने एजेंडा पढ़ना शुरू किया जिस पर भाजपा पार्षदों ने विरोध किया।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

हंगामे को लेकर विपक्ष नेता राजा इकबाल सिंह ने कहा

आप पार्टी का हाउस चलाने का कोई इरादा नहीं रहता है। बिना किसी चर्चा के वह सिर्फ एजेंडा पास कराने के लिए निगम चलाते हैं और आज जब मेयर सदन में पहुंचे तो आप पार्टी के कोई भी पार्षद खड़े नहीं हुआ और इससे साफ है कि आप पार्टी अपने मेयर का सम्मान नहीं करते है। उन्होंने कहा कि निगम में आप पार्टी बहुमत खो चुकी है, बहुमत भाजपा के पास है।

विपक्ष के हंगामा को लेकर नेता सदन मुकेश गोयल का कहा

भाजपा सिर्फ हंगामा करने के लिए सदन में आती है और उसका दिल्ली के लोगों के काम से कोई सरोकार नहीं है और राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप पार्टी गैर संवैधानिक तरीके से निगम चला रही है। उन्होंने दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आज तक कूड़े का पहाड़ वैसा ही खड़ा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now