मंदिर और मस्जिद के पास संचालित शराब की दुकान को लेकर उद्योगपतियों और स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा।  सेक्टर-9 स्थित जंता शेड्स औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से दुर्गा मंदिर और मस्जिद के पास संचालित शराब की दुकान को लेकर उद्योगपतियों और स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष है। एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरियाज फॉर इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इस दुकान को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

एसोसिएशन के महासचिव सतनारायण गोयल ने बताया कि यह औद्योगिक क्षेत्र 1973 से स्थापित है और यहां शराब की दुकान का खुलना औद्योगिक वातावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। इसके अलावा, इस शराब की दुकान के स्थान को लेकर भी गंभीर आपत्ति जताई गई है, क्योंकि यह दुकान एक प्राचीन दुर्गा मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। नियमानुसार, किसी भी धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान या अस्पताल के पास शराब की दुकान खोलना प्रतिबंधित होता है। उत्तर प्रदेश आबकारी नीति के तहत कम से कम 100 मीटर की दूरी तक ऐसे प्रतिष्ठानों के पास शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाती। इस मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ है, जिसके चलते इसे तुरंत बंद कराया जाना चाहिए।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से अपील की है कि औद्योगिक क्षेत्रों में शराब की दुकानों को अनुमति न दी जाए और इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उद्योगपति सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now