जेवर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की टीम ने बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। शनिवार को जेवर क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की टीम की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की ओर से संगठन में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इनमें हरिओम शर्मा को तहसील अध्यक्ष युवा, कृष्णकांत शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष युवा, दिनेश शर्मा को तहसील सचिव, नेकीराम बघेल को तहसील सचिव, वीरेंद्र शर्मा को न्याय पंचायत अध्यक्ष, रवि कुमार को न्याय पंचायत उपाध्यक्ष और कुलदीप जाखड़ को ग्राम अध्यक्ष कुरेब की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा हेतराम को ग्राम अध्यक्ष साहब नगर नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों के साथ किसानों के हित में पूरी ताकत से काम करने का संकल्प लिया।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों का मुद्दा उठा

बैठक के दौरान यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में किसानों के पुश्तैनी अधिकार से जुड़े मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से कहा गया कि किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन करेगा काम

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना तथा उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है। बैठक में मौजूद किसानों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा किसान हित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह, विनोद चौधरी, योगेश चौधरी, प्रमोद शर्मा, उदयभान चौधरी सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now