नीतीश के इशारे से बिहार में तेज हुई मुख्यमंत्री की दौड़

सम्राट चौधरी और सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Bihar News : बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी सटीकगीरी का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जमुई के दौरे के दौरान एक ऐसा इशारा किया है, जिससे राज्य में अगले मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की अटकलें मच गई हैं। ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत जमुई पहुंचे नीतीश कुमार ने मंच पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर जो संदेश दिया, वह राजनीतिक गलियारों में तूफान लाने के लिए काफी है।

नीतीश ने दिखाया ‘अगला सीएम’?

जमुई में सार्वजनिक सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और जनता से उनके समर्थन में हाथ उठवाया, तो साफ तौर पर यह संकेत था कि वे सम्राट चौधरी को अहम भूमिका में देख रहे हैं। सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अब सब काम यह (सम्राट) करेंगे।”
यह बयान और मंच पर दिखाई दी यह तस्वीर उस समय और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जब खबरें सता में हैं कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और वे 10 अप्रैल से अपना टर्म शुरू करने वाले हैं। ऐसे में अगले महीने उनके द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चा पहले से ही जोर पकड़ चुकी है।

यह भी पढ़ें : पैसों के विवाद में दोस्त बने कातिल, गिरफ्तार

राज्यसभा जाने से पहले का ‘पासिंग द बैटन’

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार दिल्ली (राज्यसभा) के लिए रवाना होने से पहले बिहार की कमान सौंपने का संकेत दे रहे हैं। अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं, तो बिहार में नई सरकार का गठन होगा। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और बीजेपी की मजबूत स्थिति को देखते हुए इस बार बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री होने की पूरी संभावना बन रही है। ऐसे में नीतीश द्वारा सम्राट चौधरी को ‘आगे बढ़ाने’ का यह संदेश राजनीतिक जानकारों के लिए कम आश्चर्यजनक नहीं है।

कटिहार के बाद जमुई में दोहराया गया अंदाज

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के प्रति अपना रुख साफ किया है। जमुई से ठीक पहले कटिहार के कार्यक्रम में भी नीतीश ने मंच पर सम्राट की पीठ थपथपाई थी। लगातार दो कार्यक्रमों में इस तरह का व्यवहार इस बात का संकेत दे रहा है कि नीतीश सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी मान चुके हैं।

कुंडघाट जलाशय परियोजना का हुआ उद्घाटन

इस राजनीतिक उलटफेर के बीच मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों को भी अंजाम दिया। उन्होंने समृद्धि यात्रा के चौथे चरण के दूसरे दिन जमुई में कुंडघाट जलाशय परियोजना का उद्घाटन किया और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण भी किया। नीतीश कुमार आज नवादा में भी कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now