बाढ़ के बाद भी नहीं रुका लव कुश रामलीला का मंचन, 5 घंटे में निकला पानी

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में आयोजित विश्व विख्यात लव कुश रामलीला में आज सुबह हुई भारी मूसलाधार बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बारिश के बाद रामलीला मैदान में पानी की निकासी के लिए कई वॉटर पंप लगाए गए। करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लगभग पूरे लीला ग्राउंड से पानी की निकासी कर दी गई।

लव कुश रामलीला के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार के अनुसार, भारी बारिश के बावजूद रामलीला का आयोजन निर्धारित समय पर हुआ। आज भी लीला अपने तय समय शाम 7:30 बजे शुरू हुई।

बारिश से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को नुकसान

अर्जुन कुमार ने बताया कि रामलीला ग्राउंड में लगभग तैयार हो चुके रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को भी मूसलाधार बारिश के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। इससे आयोजकों को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

हालांकि, मैदान में मौजूद कारीगरों ने बारिश से प्रभावित पुतलों की मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया। कारीगरों की लगातार मेहनत के बाद पुतलों को काफी हद तक ठीक कर लिया गया है।

कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले

अर्जुन कुमार के मुताबिक, हर वर्ष की तरह इस बार भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले रामलीला ग्राउंड में लगाए जाएंगे। बारिश से हुए नुकसान के बावजूद आयोजकों ने तैयारियों को जारी रखा है और बुधवार को तीनों पुतलों को मैदान में स्थापित कर दिया जाएगा। भारी बारिश और जलभराव के बीच भी रामलीला का तय समय पर शुरू होना आयोजकों और कारीगरों की तैयारियों और मेहनत को दर्शाता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now