सोमनाथ मंदिर में हुई गणेश पूजन से रावण वेदवती संवाद की लीला

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। लालकिला ग्राउंड में लव कुश रामलीला कमेटी की रामलीला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। विशेष रूप से तैयार किए गए सोम नाथ मंदिर के तीन मंजिला LED लाइटों से सजे भव्य सेट पर गणेश पूजन की लीला के साथ मंचन की शुरुआत हुई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला मैदान में पहुंचे और शाम होते-होते पूरा लीला ग्राउंड दर्शकों से भर गया।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

रामलीला के पहले दिन गणेश पूजन के साथ रावण-वेदवती संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। इसके साथ ही तुलसीदास नाटिका और महर्षि वाल्मीकि द्वारा लव-कुश को रामायण का वृत्तांत सुनाने का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। आधुनिक तकनीक और भव्य मंच सज्जा ने दर्शकों के अनुभव को और आकर्षक बना दिया।

AI और हाईटेक डिजिटल तकनीक से रामलीला का मंचन

लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल के अनुसार इस बार रामलीला के मंचन में AI तकनीक और हाईटेक डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से मंचन को भव्य और प्रभावशाली बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि रामलीला का देश-विदेश के कई टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है, जिससे दिल्ली के लालकिला ग्राउंड की रामलीला को बड़ी संख्या में दर्शक अपने घरों से भी देख सकेंगे।

कल होगा रामजन्म और ताड़का वध का मंचन

अर्जुन कुमार के अनुसार अगले दिन रामलीला में रामजन्म, पुत्र प्राप्ति यज्ञ और विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डालने से जुड़े प्रसंगों का मंचन होगा। इसके बाद ताड़का वध से लेकर सुबाहु वध तक की लीला प्रस्तुत की जाएगी।

भव्य मंच, LED लाइटिंग, डिजिटल तकनीक और पारंपरिक रामलीला के संयोजन के कारण इस वर्ष लालकिला ग्राउंड की लव कुश रामलीला दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now