जिलाधिकारी ने “हर घर तिरंगा अभियान-2025” की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

ऋषि तिवारी


नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा अनुरूप 02 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में आयोजित होने वाले “हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान-2025” को लेकर आज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को जनभागीदारी के व्यापक आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियाँ समयबद्ध और सुनियोजित ढंग से पूरी की जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गर्व, सम्मान और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभागों के माध्यम से आम जनमानस को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल करने हेतु जागरूक करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम लेकर सभी विभागों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए जाएं, और लक्ष्य के अनुरूप सभी विभाग तिरंगा की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें :प्रधानमंत्री के मूवमेंट को सुगम बनाने के लिए नया कार्यालय सेवा तीर्थ

जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान-2025 तीन चरणों में मनाया जा रहा है, जिसमें प्रथम चरण 02 अगस्त से 08 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 09 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तृतीय चरण आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के दौरान स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाना, संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई प्रदर्शनियों का मुख्य कार्यक्रमों के दौरान एवं शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवन आदि चिन्हित स्थानों पर प्रदर्शन करना, स्कूल कॉलेजों, सार्वजनिक स्थान आदि पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करना, तिरंगा राखी बनाने की कार्यशालाएं और प्रतियोगिता आयोजित करना तथा सैनिकों और पुलिस कर्मियों को आभार पत्र लिखकर डाक विभाग के समन्वय से राखियां भेजना, सार्वजनिक स्थानों/बाजारों को तिरंगा रंगों को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधि का आयोजन करना आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव के रूप में एक बड़ा आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक ही दिन वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट आयोजित किया जाना है, तिरंगा महोत्सव आयोजित किए जाने वाले प्रमुख स्थल पर तिरंगा मेला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग के स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों स्थानीय उत्पादों (ODOP) तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं (खाद्य सामग्री/परिधान वस्त्र श्रृंगार सामग्री आदि) की बिक्री पर केन्द्रित तिरंगा मेला (सरस मेले के समान) का आयोजन किया जाना, तिरंगा मेला में तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन भी किया जाना, जनपद में गृह विभाग/पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिकबलों, एन०सी० सी०, एन०एस०एस०, सिवल डिफैन्स, होमगार्ड्स एवं खेल विभाग आदि के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली या तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाना, तिरंगा रैलियों/यात्राएँ-वृद्ध तिरंगे कपड़े के साथ तिरंगा रैलियों यात्राओं का आयोजन किया जाना आदि गतिविधियां आयोजित होगी तथा तृतीय चरण के मध्य सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों, बांधों, पुलों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था व नागरिकगणो को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now