गुरु नानक देव जी के उपदेशों की गूँज से गूंजा डीएवी स्कूल परिसर

DAV Public School

संदीप कुमार गर्ग


डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा में आज गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और महान वचनों को शबद-कीर्तन, नृत्य और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। गुरु नानक देव जी के प्रमुख संदेश — सर्वधर्म समानता, मानवता और निःस्वार्थ सेवा — को बच्चों ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से मंचित किया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा

विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी

डीएवी पब्लिक स्कूल विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और भक्ति भाव देखने योग्य था। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने सभी को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में डीएवी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के जीवन से परोपकार, मानवता, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाने के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now