Tuesday, November 18, 2025
spot_img
Homeमुख्य समाचारअमर क्रांतिकारी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई

अमर क्रांतिकारी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती मनाई गई

सुरेन्द्र दुआ संवाददाता


नूंह। जिला में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये महान स्वतंत्रता सेनानी अमर क्रांतिकारी, महाकवि शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती के मौके पर उनको याद कर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि दी। इस मौके पर उनके जीवन मुल्य पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय जनसेवक समाज (पंजीकृत) के तत्तवधान में रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यिक विद्यालय प्रांगण तावडू में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बने कीर्ति स्तम्भ पर माल्यार्पण किया गया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधान नम्बरदार सुरेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष काले खान, महासचिव वेदप्रकाश, सदस्य राजीव गर्ग, पृथ्वी प्रधान, राम सहाय, धर्मपाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होने कहा कि वह एक महा कवि व महान क्रांतिकरी थे जिन्होंने गांधीजी के असहयोग आंदोलन के विफल हो जाने के बाद सचिंद्र नाथ सान्याल और अन्य क्रान्तिकरियों के साथ मिलकर हिंदुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन बनाया।

जिसमें उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया। बाद में चंद्रशेखर आजाद, मन्मथ नाथ गुप्ता और भगत सिंह आदि अनेक युवाओं को शामिल किया। 1925 की प्रसिद्ध काकोरी कांड बिस्मिल जी के द्वारा आयोजित थी। इसी कांड के कारण अंग्रजों ने इन्हे फांसी की सजा दी। बिस्मिल जी ने अशफाक उल्ला और राजेंद्र नाथ के साथ हंसते -हंसते फंदे को चूम लिया। लेकिन वह आज भी हमारे दिल में जीवित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments