28 स्पेशल छात्रों की सफलता की कहानी, प्रेरणा बनी प्लेसमेंट ड्राइव

Greta Noida Child

संदीप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-III स्थित ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से स्पेशल बच्चों के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष जरूरतों वाले छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना था।

छात्रों ने अपनी प्रतिभा से कंपनियों के प्रतिनिधियों को प्रभावित किया

कार्यक्रम का आयोजन परमार्थम संस्था के सहयोग से किया गया। ड्राइव में शॉपर्स स्टॉप, पैंटालून्स और रेडिसन ब्लू जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और छात्रों के इंटरव्यू लिए। छात्रों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण से कंपनियों के प्रतिनिधियों को प्रभावित किया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 28 छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ। चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल छात्रों को रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा

मुख्य अतिथि अंकुश ताम्बी ने कहा

इन बच्चों की लगन और जज़्बा काबिल-ए-तारीफ है। समाज को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि अगर इच्छा मजबूत हो तो कोई मुश्किल बड़ी नहीं होती। कार्यक्रम में परमार्थम के अध्यक्ष एवं ज़ूकोल सर्विसेज के चेयरमैन सौरभ दाधीच, सीओओ दीपक झा, ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की एमडी एवं सीईओ आरती, तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे ताकि सभी बच्चों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिल सके।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now