“पुलिस की पाठशाला” में छात्रों ने सीखी साइबर सुरक्षा की अहम सीख

ऋषी तिवारी


पुलिस आयुक्त सुश्री लक्ष्मी (IPS) के मार्गदर्शन में नोएडा पुलिस द्वारा सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा में “पुलिस की पाठशाला” नामक एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सब-इंस्पेक्टर सुधीर कुमार और इंस्पेक्टर विष्णु कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।

यह भी पढ़े : सुप्रीम कोर्ट के बाहर इमरान हाशमी और यामी गौतम ने किया ‘हक़’ का ऐतिहासिक पोस्टर रीक्रिएट

छात्रों को डिजिटल सतर्कता की विस्तृत जानकारी दी

नोएडा में “पुलिस की पाठशाला” कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और डिजिटल सतर्कता की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फ़िशिंग कॉल, पहचान की चोरी और डिजिटल गिरफ्तारी जैसे खतरों से बचने के व्यावहारिक उपाय बताए।

यह भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर निशाना

सरकारी साइबर सुरक्षा मोबाइल एप्लिकेशनों से भी परिचित कराया

नोएडा में “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम के दौरान छात्रों को एम-कवच और संचार साथी जैसे सरकारी साइबर सुरक्षा मोबाइल एप्लिकेशनों से भी परिचित कराया गया, जो डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने में सहायक हैं। अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन 1091 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व पर भी प्रकाश डाला और छात्रों से आग्रह किया कि वे इन जानकारियों को अपने मित्रों और परिवार के सदस्यों तक पहुँचाएँ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now