राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम को पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर तिकोनी टोपी से किया सम्मानित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। “शिक्षा से शिखर तक” संस्था की टीम ने आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नोएडा विमला बाथम से उनके सेक्टर-33, नोएडा स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान संस्था की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक पोशाक पिछोड़ और पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर तिकोनी टोपी सम्मान स्वरूप पहनाई गई।

बैठक के दौरान नारी सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विमला बाथम से मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। साथ ही “शिक्षा से शिखर तक” संस्था द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी ने बताया कि बैठक में महिलाओं से जुड़े विषयों और संस्था की आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि विमला बाथम से प्राप्त शिखर तक” संस्था के कार्यों की सराहना भी की गई। संस्था की टीम ने उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने मार्गदर्शन संस्था के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में उपयोगी रहेगा।

इस अवसर पर विमला बाथम द्वारा “शिक्षा से शिखर तक” संस्था के कार्यों की सराहना भी की गई। संस्था की टीम ने उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाली पिछोड़ और तिकोनी टोपी भेंट कर अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में “शिक्षा से शिखर तक” संस्था की अध्यक्ष रजनी जोशी, उपाध्यक्ष नीतू कुंडलियां, सचिव नीरज एवं प्रतिमा सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now