संदिप कुमार गर्ग
नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिला स्थित मोहन गार्डन थाना इलाके में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक OYO होटल में SSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। पवन उत्तम नगर में PG में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
प्रारंभिक पुलिस जांच में हत्या की वजह एक लड़की को लेकर विवाद बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि पवन SSC परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में रह रहा था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
द्वारका जिला पुलिस के डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान गौरव के रूप में हुई है। वह गांव बावदा, जमालपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे लड़की से जुड़ा विवाद सामने आया है। हालांकि मामले में अभी पूछताछ जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की पूरी वजह, मृतक और आरोपी के बीच संबंध तथा घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

























