दादरी में खेल महाकुंभ: बच्चों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी

संदीप कुमार गर्ग


भाजपा के तत्वावधान में जनपद गौतमबुधनगर के दादरी विधानसभा क्षेत्र के मिहिर भोज कॉलेज स्टेडियम में मंगलवार को ‘सांसद खेल महोत्सव महाकुंभ प्रतियोगिता’ का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया। उनके साथ विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दादरी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: एमसीडी आयुक्त के वित्तीय अधिकारों में दस गुना इजाफा

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास होता है। खेल न केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम हैं, बल्कि मानसिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण का भी आधार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने की प्रेरणा देते हैं।

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा

एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र के बच्चे देश-विदेश में खेलों के माध्यम से क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक हैं। खेल प्रतिस्पर्धा से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा पाते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा

भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मिट्टी से मंडल तक” के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “खेलो उत्तर प्रदेश – खेलो भारत” के संदेश को आगे बढ़ाने वाला है।

सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा मौजूद

इस अवसर पर दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, लोकसभा खेल महोत्सव संयोजक संजय बाली, युवा मोर्चा अध्यक्ष*राज नागर, इंद्र नागर, राजीव सिंघल (मीडिया प्रभारी), कर्मवीर आर्य, जिला पंचायत सदस्य मनोज शिशोदिया, विजय गौतम, धीर राणा, संजय भाटी, मनोज भाटी, सोमेश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now