कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

सरला चोपड़ा डीएवी विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का विशेष सराहना समारोह

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सरला चोपड़ा डीएवी विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन शानदार परिणामों के लिए विद्यालय में एक विशेष सराहना समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को आमंत्रित किया गया।समारोह की शुरुआत में प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने सभी छात्रों को बधाई दी और शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा की।

उन्होंने कक्षा 10वीं के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अगली कक्षाओं के लिए विषयों का चयन अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करें, ताकि वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।कक्षा 12वीं के छात्रों ने भी अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया, जिससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ। इस अवसर पर उन्हें अच्छे करियर विकल्पों की जानकारी दी गई और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के मार्ग बताए गए।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

छात्रों को अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त करियर स्ट्रीम चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।प्रधानाचार्या ने शिक्षकों के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों को सदैव प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर छात्रों को सम्मानित भी किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायक रहा और सभी ने यह संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now