श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की बैठक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल की बैठक महागुन मॉर्डन क्लब सेक्टर ७८ में आयोजित हुई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे। अटल बिहारी वाजपायी मंडल की बैठक सामुदायिक केंद्र सेक्टर ४१ में आयोजित हुई। यहाँ मुख्य वक्ता के रूप में ज़िला महामंत्री गणेश जाटव रहे। प दिन दयाल उपाध्याय मंडल की बैठक ई ब्लॉक सेक्टर २७ में आयोजित हुई।यहाँ पर भी मुख्य वक्ता के रूप में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता रहे।

महाराणा प्रताप मंडल की बैठकएस ए एन पब्लिक स्कूल सेक्टर २२ में आयोजित हुई। यहाँ मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधि विभाग संयोजक राजीव त्यागी रहे। सैनिक विहार मंडल की बैठक ग्राम सदरपुर में आयोजित हुई। यहाँ भी मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधि विभाग संयोजक राजीव त्यागी रहे। सरस्वती शिशु मंडल की बैठक एक्स -३५ सेक्टर १२ में आयोजित हुई। यहाँ मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री उमेश त्यागी रहे। कृष्णा नगर मंडल की बैठक बारात घर सेक्टर ७१ में आयोजित हुई। यहाँ मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी रहे। शहीद भगत सिंह मंडल की बैठक रवि एनक्लेव्स नयागांव में आयोजित हुई। यहाँ मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह चौहान रहे।

इन सभी कार्यशालाओं में संघटन के चल रहे संघटन चुनाव पर्व को लेकर मुख्य वक्ताओं ने मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया कि कैसे बूथ लेवल पर सभी बूथ के अध्यक्षों और उनकी टीमों का का चुनाव और चयन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। साथ ही मंडलों में कैसे मंडल अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न होंगे। इन सभी बैठकों में सभी मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, पंकज झा, लोकेश कश्यप, प्रदीप चौहान, रवि प्रधान, गोपाल गौड़, सत्यनारायण महावर, निर्मल सिंह, सुनीता शर्मा, नीरज चौहान, अमित नागपाल, गोविंदा करोंगों, महेंद्र कटारिया, संजय बैसला, मदन राय, जे पी मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now