श्रेया चौधरी के दमदार अभिनय ने दिलाया बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा अवॉर्ड

संध्या समय न्यूज संवाददाता


युवा अभिनेत्री श्रेया चौधरी इन दिनों अपनी शानदार अदाकारी को लेकर चर्चा में हैं। “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” में उनके दमदार अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया और आईफा डिजिटल अवार्ड्स 2025 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (मुख्य भूमिका) – वेब सीरीज़ का पुरस्कार अपने नाम कर लिया!

श्रेया चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं इस पहचान के लिए बेहद आभारी और विनम्र महसूस कर रही हूं। इससे मुझे और भी अच्छे किरदार निभाने का मौका मिलेगा, जिससे मैं इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सकूं! ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है। संगीत, भावनाओं और कहानी को खूबसूरती से जोड़ने वाली इस सीरीज़ का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। ‘तमन्ना’ के किरदार से मेरा एक गहरा जुड़ाव है और यह हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। मैं इस शो के निर्माताओं – अमृतपाल सिंह बिंद्रा, आनंद तिवारी और साहिरा नायर का दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। यह अवॉर्ड मेरे मेहनत और समर्पण की बहुत बड़ी पुष्टि है। मैंने हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मेरे लिए अभिनय केवल एक पेशा नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और शुद्ध जुड़ाव है, और मैं चाहती हूं कि मैं इस कला में और निखरती रहूं।”

यह श्रेया चौधरी का “बंदिश बैंडिट्स सीजन 2” के लिए दूसरा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है। उनकी शानदार अदाकारी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। हाल ही में, श्रेया चौधरी ने बोमन ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म “द मेहता बॉयज़” में अविनाश तिवारी के साथ स्क्रीन शेयर की, और उनके अभिनय को दर्शकों से खूब सराहना मिली।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now