दबंगई के खिलाफ दुकानदारों ने किया सभा का आयोजन

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दबंगों पर कार्यवाही की मांग को लेकर यूसुफपुर चक शाहबेरी तिगरी सप्ताहिक बाजार के दुकानदारों ने पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन गौतम बुद्ध नगर “सीटू” के बैनर तले हेबतपुर डबल पुलिया के पास आम सभा का आयोजन किया। सभा को यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सचिव राम स्वारथ, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, बाजार कमेटी के नेता आरपी सिंह, उपेंद्र गुप्ता, बच्चू सिंह, राजेश कुमार, शिव प्रसाद, विकास गुप्ता, चंदन, रुदल, राजेश सिंह आदि ने संबोधित किया। साथ ही वेंडर्स ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

बैठक की जानकारी देते हुए सीटू नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि युसूफपुर चक शाहबेरी पर पिछले 18-20, वर्षों से लगातार सप्ताहिक बाजार लगता रहा है अधिकांशतः दुकानदार हमारी यूनियन के सदस्य हैं। अभी पिछले कुछ दिनों से हेबतपुर गांव के दो- तीन दबंग लोग वेंडर्स को डरा धमका कर जबरन अवेध वसूली करने का प्रयास कर रहे, अवेध वसूली नहीं देने पर उन्हें जान से मारने, पीटने, बाजार नहीं लगाने देने की धमकी वेंडर्स को दी जा रही है। इसी के विरोध में वेंडर्स ने आज सभा का आयोजन किया और सभा में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया किसी को भी अवेध वसूली नहीं करने दी जाएगी और यदि किसी ने जबरन अवेध वसूली करने का प्रयास किया तो एकजुट होकर उसका विरोध किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण से स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया है। गौर सिटी चौकी प्रभारी ने हमें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। आम सभा की अध्यक्षता पवित्रा देवी व संचालन नरेंद्र पांडे ने किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now