Tuesday, July 15, 2025
spot_img
Homeनोएडाप्रकृति के प्रहरी: YSS फाउंडेशन का जल एवं पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी...

प्रकृति के प्रहरी: YSS फाउंडेशन का जल एवं पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी योगदान

संदिप कुमार गर्ग


आज के समय में जब पर्यावरणीय संकट विश्व स्तर पर चिंता का विषय बन चुका है, भारत में कुछ संगठन ऐसे भी हैं जो धरातल पर परिवर्तन ला रहे हैं। उन्हीं में से एक है YSS फाउंडेशन, जिसके संस्थापक सचिन गुप्ता ने जल और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का मिशन बना लिया है।

200+ पर्यावरणीय संरक्षण गतिविधियाँ
YSS फाउंडेशन ने अब तक 216 से अधिक स्वच्छ यमुना अभियान, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनमें वृक्षारोपण, जल स्रोतों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, वर्षा जल संचयन और जैव विविधता संरक्षण शामिल हैं। इन प्रयासों ने हजारों लोगों को सीधे जोड़ते हुए पर्यावरण के प्रति उनकी सोच और सहभागिता को बदलने का कार्य किया है।

स्वच्छ यमुना मिशन, जल है तो कल, सेव यमुना… ए फाइट फॉर प्योरिटी और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा चलाया गया “स्वच्छ यमुना मिशन” एक उल्लेखनीय पहल है, जिसके अंतर्गत यमुना नदी की सफाई और जन भागीदारी के माध्यम से इसके पुनर्जीवन पर कार्य किया जा रहा है। इस सराहनीय प्रयास के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा YSS फाउंडेशन को सम्मानित किया गया है।

जिला गंगा समिति में मान्यता
जिला अधिकारी द्वारा सचिन गुप्ता का नामांकन जिला गंगा समिति में किया जाना इस बात का प्रमाण है कि फाउंडेशन का कार्य शासन स्तर पर भी प्रभावशाली रूप में मान्यता प्राप्त कर चुका है। यह समिति गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण से जुड़ी रणनीतियाँ तय करती है।

प्रशासनिक सम्मान और सहयोग
YSS फाउंडेशन को नोएडा अथॉरिटी, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एवं वन विभाग जैसे प्रमुख प्रशासनिक निकायों द्वारा भी सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल उनकी नीतियों को समर्थन देता है, बल्कि संस्था की पारदर्शिता, प्रतिबद्धता और जनभागीदारी की सराहना भी करता है।

युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का अभियान
YSS फाउंडेशन मानता है कि युवा ही भविष्य के पर्यावरण रक्षक हैं। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, कॉरपोरेट्स और अन्य संस्थानों में निरंतर जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से हजारों छात्रों और कर्मचारियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी गई है।

समाज में एक अलग पहचान
चिन गुप्ता के नेतृत्व में YSS फाउंडेशन ने समाज में एक स्वतंत्र और सशक्त पर्यावरण रक्षक संस्था के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यह फाउंडेशन केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि एक हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

YSS फाउंडेशन आज पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक बन चुका है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा में उसका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत बन रहा है। सचिन गुप्ता और उनकी टीम इस प्रेरणा के केंद्र में हैं, जो यह साबित करते हैं कि अगर संकल्प हो तो बदलाव संभव है।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments