संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। संतुष्टि सेवा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। सभी जांचें निशुल्क थी। संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल ने बताया कि समाज हित में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ब्लड टेस्ट, ईसीजी जांच एवं दवाई वितरण का आयोजन श्री हनुमान मंदिर, सेक्टर-20, नोएडा परिसर में किया गया।

शिविर का शुभारंभ फीते की गांठ खोलकर एन.पी. सिंह (अध्यक्ष, डीडीआर डब्ल्यूए), राधा कृष्ण गर्ग (राष्ट्रीय अध्यक्ष- अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल), राम निवास बंसल (इंदिरा मार्केट), डी.पी. गोयल (अध्यक्ष, श्री राम मित्र मंडल), शशिधर उपाध्याय (मंडल अध्यक्ष), अनिल गोयल तथा सीए अतुल गुप्ता आदि गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस निःशुल्क कैंप में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया और अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर संस्था के माध्यम से फ्री खून की जांच एवं नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। इस आयोजन की सफलता में संस्था के अध्यक्ष नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पोरवाल एवं आशुतोष अग्निहोत्री, महासचिव शशांक गुप्ता, सुशील गुप्ता के साथ सचिव सरवन गुप्ता, विकास तिवारी, पी.सी. पंचोली, उदयवीर सिंह, निकेत मिश्रा, अनूप सिंह, अमन चौहान, यश गुप्ता, रवि राजपूत आदि व मुख्य संरक्षक सुधीर पोरवाल एवं राजेश गुप्ता के आशीर्वाद से पूरे समर्पण और लगन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, रामपाल भाटी (अध्यक्ष आरडब्ल्यूए सेक्टर 20), रवि पोरवाल, श्रीमती ममता सिंह (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा), श्रीमति गिरजा सिंह (जिला उपाध्यक्ष), पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकेश कश्यप, अनिल पेशावरिया, शैलेंद्र बरनवाल एवं उनकी पुत्री, अरविन्द गुप्ता, कैलाश चन्द्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, श्रीमती शाइनी मुरलीधरन, मनोज पोरवाल, रमेश राठौर,श्री हनुमान मंदिर सेक्टर-20 की पूरी टीम, सेक्टर के वरिष्ठ नागरिक, माताएँ एवं बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर शामिल हुईं।

यह आयोजन संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के द्वारा मूर्ति मेडीकेयर सेंटर एवं भोला केमिस्ट के माध्यम से लगाया गया जो कि सामाजिक सेवा और जनकल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था का लक्ष्य है कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएँ, ताकि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और जागरूकता पहुँचे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now