सनातन धर्म रामलीला समिति ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल को किया सम्मानित

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्री संजय जैन अध्यक्ष के नेतृत्व मे श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा नोएडा स्टेडियम में भव्य एवं विशाल आयोजित रामलीला में सम्मिलित हुए जहां पर व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा प्रभु की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया, रामलीला समिति के स्वागत अध्यक्ष श्री पीयूष द्विवेदी जी द्वारा व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारीयों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया!

व्यापार मंडल द्वारा रामलीला के इस भव्य एवं विशाल 40 वे वर्ष के नोएडा के सर्वश्रेष्ठ आयोजन पर अपना सनातन धर्म निभाते हुए रामलीला समिति के स्वागत अध्यक्ष श्री पीयूष द्विवेदी जी अध्यक्ष श्री सुशील भारद्वाज जी महासचिव श्री संजय बाली जी समेत सभी पदाधिकारीयों का एवं रामलीला मंचन कर रही समिति के अध्यक्ष तथा प्रभु राम लक्ष्मण के स्वरूप को व्यापार मंडल की तरफ से सम्मान प्रतीक देकर इस भव्य और विशाल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी!

यह भी पढ़ें : UN रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: लाल किला हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ

इस अवसर पर अमित अग्रवाल वरिष्ठ महासचिव, नरेश बंसल कोषाध्यक्ष, राहुल भाटिया महासचिव, फूल सिंह यादव संगठन महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष उमा नन्दन कौशिक, विक्रम सेठी, सचिव सुनील वर्मा, के.के. अग्रवाल (CA), मनोज गोयल, तनवीर, डॉ जे एस बेदी, अजय गुप्ता, अजय लाल समेत सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने राम लीला सम्मलित हो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया!

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now